उत्तराखंड में ‘एप्पल’ और ‘कीवी’ मिशन’ जैसी योजनाओं से काश्तकारों को हो रहा फायदा- धामी

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी कर दी है। इसके तहत, उत्तराखंड के 8 लाख 27 हज़ार किसानों को लाभ मिला है। प्रदेश में किसानों को कुल 184.25 करोड़ रुपये की धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में DTB के माध्यम से ट्रांसफर की गई है। देहरादून में आयोजित ‘कृषक संवाद’ कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान उन्होंने राज्य में चल रही किसान हितैषी योजनाओं का जिक्र भी किया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री गणेश जोशी और अन्य आला अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि राज्य में ‘एप्पल और कीवी मिशन’ जैसी योजनाओं से काश्तकारों को फायदा हो रहा है, वहीं पॉलीहाउस के निर्माण में भी किसानों की सहायता की जा रही है। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिल रही है।

इस योजना के तहत, पात्र किसान परिवारों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो 2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में मिलती है। यह धनराशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है, जिससे उन्हें खेती से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours