शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से बीजेपी विधायक ने मांगा स्पष्टीकरण

 

केदारनाथ धाम में मंदिर से सोना चोरी को लेकर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके इन आरोपों के बाद बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा है कि यह आरोप पूरी तरह से निराधार है। अब बीजेपी के विधायक महंत दिलीप रावत ने भी शंकराचार्य से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य के पास अगर कोई सबूत है तो वह इसकी शिकायत पुलिस से करें और सक्षम एजेंसी से जांच की मांग करें अगर उनके पास कोई सबूत नहीं है तो वह इसके लिए माफी मांगे आपको बता दें कि शंकराचार्य ने केदारनाथ धाम में सोना चोरी को लेकर बदरी-केदार मंदिर समिति को निशाने पर लिया है और कई गंभीर आरोप लगाए हैं।गौरतलब है कि विगत दो वर्ष पूर्व केदारनाथ धाम में मंदिर के गर्भ गृह को स्वर्ण मंडित किया गया था।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours