रुद्रप्रयाग के कोटेश्वर के पास चोपड़ा मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से मौके पर दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वाहन चोपड़ा से डूंगरी मार्ग पर जा रहा था। अचानक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए लगभग 150 मीटर नीचे गहरी खाई में रोप द्वारा उतरकर उक्त वाहन तक पहुंच बनाई जिसमें 6 लोग सवार थे, जिसमे 04 महिलाएं व 02 पुरुष शामिल थे। दुर्घटना में मौके पर 02 महिलाओं मौत हो चुकी थी। 04 घायलों को स्ट्रेचर द्वारा वैकल्पिक मार्क से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया।
कोटेश्वर के पास चोपड़ा मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours