उत्तरी हरिद्वार में भारी बारिश से सड़कों पर जलभराव, घरों में पानी घुसा, खड़ी कारें गंगा में बहीं

 

उत्तरी हरिद्वार में भारी बारिश से सड़कों पर जलभराव, घरों में पानी घुसा, खड़ी कारें गंगा में बहीं

 

खड़खड़ी शमशान घाट के पास सुखी नदी में बारिश का पानी आने से कई कारें गंगा में बहीं।

 

उत्तरी हरिद्वार में दोपहर तीन बजे के बाद हुई भारी बारिश ने क्षेत्र में तबाही मचा दी।

 

सड़कों पर पानी भर गया और लोगों के घरों में पानी घुस गया, जिससे लोगों को बड़ा नुकसान हुआ है।

 

बारिश के चलते खड़खड़ी शमशान घाट के पास सुखी नदी में पानी भर गया, जिसके कारण कई खड़ी कारें बहकर गंगा नदी में चली गईं।

गंगा में तैरती कारों को देखकर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना को कैमरे में कैद कर लिया गया है।

इस अप्रत्याशित बारिश से लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हुई है। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours