मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्वानू-मीनस मोटर मार्ग दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों का हालचाल जानने के लिए राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने घायलों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और चिकित्सकों से उपचार की स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।चिकित्सकीय टीम को सभी घायलों को सर्वोत्तम एवं त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने घायलों के परिजनों से बातचीत कर उन्हें विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार द्वारा उपचार में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। इसके अलावा विकासनगर में उपचाराधीन घायलों को भी समुचित एवं संवेदनशील चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश सरकार को आश्वस्त किया कि उत्तराखंड में उपचाराधीन हिमाचल के सभी घायल यात्रियों का समुचित एवं निःशुल्क उपचार राज्य सरकार द्वारा सुनिश्चित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री धामी ने दून अस्पताल में घायलों का हालचाल जाना
Posted on by M.ADMIN
1 min read

+ There are no comments
Add yours