मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विभागों में 165 सहायक अभियंताओं और ऑडिट विभाग में 5 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र देकर सभी अभ्यर्थियों को शुभकामना दी। सीएम ने नियुक्ति प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को कहा कि उन्हें जिस क्षेत्र में सेवा करने का अवसर मिल रहा है, वे कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण भाव से जन सेवा करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सबको अपने कार्यक्षेत्र में शत प्रतिशत योगदान देकर अपने माता-पिता और राज्य का गौरव बढ़ाने का कार्य करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 03 सालों में राज्य सरकार का प्रयास रहा है कि हर क्षेत्र में युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ा जाए। इन 03 वर्षों में लोक सेवा आयोग, उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और मेडिकल चयन बोर्ड के माध्यम से कुल 14 हजार 800 नियुक्तियां प्रदान की गई हैं।
170 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours