मतदाताओं में उत्साह की कमी को यूकेडी ने बताया लोकतंत्र के लिए नकारात्मक संकेत

 

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई है। प्रदेश में कम मतदान को उत्तराखंड क्रांति दल ने लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नहीं माना है। जनप्रतिनिधियों को चुनने के लिए लोगों में जिस तरह का उत्साह होना चाहिए ऐसा उत्साह कहीं देखने को नहीं मिला है। यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह कठैत ने कहा कि लगभग 35 गांवों ने चुनाव बहिष्कार किया क्योंकि कहीं पर सड़क न होना तो कहीं पर पानी नहीं होने की वजह से उत्तराखंड की जनता त्रस्त हो गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों के अंदर अपना जनप्रतिनिधि चुनने के लिए अब उत्साह नहीं रहा जो लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नहीं है। वहीं प्रदेश में अब नगर निकाय चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। ऐसे में निर्वाचन आयोग को मतदाताओं को जागरूक करने के लिए और अधिक सकारात्मक पहल करने की जरूरत है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours