चारधाम यात्रा को लेकर परिवहन विभाग की तैयारी 

 

चारधाम यात्रा 10 मई से शुरू हो रही है। इसको लेकर परिवहन विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। आरटीओ सुनील शर्मा ने बताया कि परिवहन विभाग की ओर से सारी तैयारी कर ली गई है। विगत 4 अप्रैल से ग्रीन कार्ड बनने शुरू हो गए थे और अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों ने भी अपनी ग्रीन कार्ड बनवाए हैं। बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की चेकिंग के लिए चेक पोस्ट बनाई गई है। चेक पोस्ट पर हाईटेक तरीके से चेकिंग की जाती है। यहां पर वाई-फाई जोन होता है। सिर्फ गाड़ी का नंबर एंटर करना होता है और गाड़ी की सारी डिटेल सामने आ जाती है। उस गाड़ी का ड्राइवर कौन है, कितनी सवारियां बैठी हैं सारी जानकारी हमारे पास आ जाती है। आरटीओ सुनील शर्मा ने बताया कि इस प्रक्रिया में 30 से 45 सेकंड का समय लगता है और हमारे पास हर गाड़ी का सही आंकड़ा आ जाता है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours