मेडिकल कालेजों में भी छात्रों को आधुनिक तरीके से शिक्षा देने पर सरकार ने फोकस

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ मेडिकल कालेजों में भी छात्रों को आधुनिक तरीके से शिक्षा देने पर सरकार ने फोकस शुरू किया है। राजधानी देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज में अब मेडिकल के छात्र वर्चुअल रियलिटी के माध्यम से पढ़ाई और शरीर का शोध कर सकेंगे। दून मेडिकल कॉलेज में थ्री-डी कैडेवियर यानी वर्चुअल रूप से शव द्वारा प्रशिक्षण देने की शुरुआत की गई है, जिसके जरिए अब सभी बिना किसी शव के वर्चुअल माध्यम से शरीर के अंगों को समझ सकेंगे। दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने कहा कि थी-डी कैडेवियर के जरिए मेडिकल के छात्रों को मानव शरीर की संरचना के बारे में सिखाया जाता है। साथ ही उन्होंने कहा कि कैडेवियर यानी शव प्रशिक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज को उपलब्ध हो जाता था लेकिन अब इसकी कमी आने की वजह से यह तकनीक निकाली गई है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours