उत्तराखंड में बिजली मीटर में कई तरह की कमियों की शिकायत लगातार आ रही है। इन शिकायतों को दूर करने और मीटर की कमियों को दुरुस्त करने के लिए ऊर्जा निगम लगातार प्रयास कर रहा है। इसके तहत अब राजधानी देहरादून में ऊर्जा निगम ने ईसी रोड स्थित मीटर टेस्ट लैब को अपग्रेड कर दिया है। जिसके जरिए इन कमियों को दुरुस्त कर दिया जाएगा। ऊर्जा निगम के निदेशक परिचालन एमआर आर्य ने बताया कि यह एनएबीएल से पहली सर्टिफाइड लैब है। इसमें सिंगल फेज मीटर की टेस्टिंग के लिए 20 पोजिशन टेस्ट बैंच स्थापित की गई है, जबकि थ्री फेज मीटर की टेस्टिंग के लिए 10 पोजिशन टेस्ट बैंच उपलब्ध हैं। लैब में भारतीय मानक के अनुरूप सभी प्रकार के इलेक्ट्रिकल टेस्ट किए जाते हैं।
+ There are no comments
Add yours