बजट सत्र की समय सीमा को लेकर विपक्ष ने उठाए सवाल

 उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र 26 फरवरी से शुरू हो रहा है। बजट सत्र 26 फरवरी से एक मार्च तक आहूत किया है। विपक्ष ने इतने दिनों के सत्र को काफी कम बताया है। उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि अन्य प्रदेशों में सत्र काफी लंबा होता है, लेकिन उत्तराखंड में इसके लिए काफी कम समय सीमा तय की गई है। उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को राज्यपाल का अभिभाषण होगा, 27 फरवरी को दोपहर बाद सदन के पटल पर बजट रखा जाएगा और 28 फरवरी को बजट पर सामान्य चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि 29 फरवरी को विभागवार बजट पर चर्चा होगी। ऐसे में बजट सत्र के लिए समय काफी कम है क्योंकि इस पर सभी को चर्चा में शामिल होना है। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश सरकार पर गैरसैंण की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को बजट सत्र गैरसैंण में आयोजित करना चाहिए।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours