– उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में महिला कांग्रेस की नेताओं की ओर से व्यापक स्तर पर प्रचार- प्रचार करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अभी तक पार्टी में कोई ऐसी महिला दावेदार सामने नहीं आई है जो केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनावी मैदान में उतरना चाहती है। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से जिसे प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतारा जाएगा उसके पक्ष में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करेंगी। उन्होंने कहा कि जैसे ही चुनाव की तिथि का ऐलान होगा उसके बाद से ही उनके साथ तमाम पदाधिकारी और महिला कार्यकर्ता केदारनाथ क्षेत्र में जाकर घर-घर प्रचार प्रसार करेंगी।
+ There are no comments
Add yours