चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियाँ जोरों पर है। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने स्टेकहोल्डर्स के साथ अहम बैठक की, जिसमें यात्रा प्रबंधन पर व्यापक चर्चा हुई। इस बार यात्रा में संख्या पर कोई सीमा नहीं होगी, लेकिन पंजीकरण अनिवार्य रहेगा। फर्जी पंजीकरण पर सख्ती के लिए न्यूनतम शुल्क के साथ अनिवार्य रजिस्ट्रेशन व्यवस्था जल्द शुरू होगी।
गढ़वाल आयुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संकल्प ‘अतिथि देवो भवः’ के अनुरूप चारधाम यात्रा को सरल, सुगम और सुरक्षित बनाया जाएगा। स्थानीय वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी और अवैध सवारी ढोने पर कार्रवाई होगी। डंडी-कंडी संचालकों के पंजीकरण और शुल्क निर्धारण की प्रक्रिया जल्द पूरी होगी।
चारधाम के कपाट खुलने की तिथियां घोषित हो चुकी हैं: गंगोत्री और यमुनोत्री 19 अप्रैल, केदारनाथ 22 अप्रैल, और बद्रीनाथ 23 अप्रैल को खुलेंगे।
+ There are no comments
Add yours