बदरीनाथ हाईवे पर वैकल्पिक मार्ग को भारत सरकार की हरी झंडी

 

– उत्तराखंड में मानसून सीजन के दौरान कई ऐसे लैंडस्लाइड जोन हैं जहां पिछले कई सालों से ऐसी आपदा आती है जिसमें जान और माल दोनों का नुकसान होता है। इन सबमें सबसे ज्यादा घातक डेंजर जोन बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर सिरोबगड़ लैंडस्लाइड जोन है, जहां पर आज तक कोई भी ट्रीटमेंट कारगर साबित नहीं हुआ है। प्रशासन ने सिरोबगड़ लैंडस्लाइड जोन से पहले एक पुल बनाने का भी काम शुरू किया था जो किसी तकनीकी वजह से बंद करना पड़ा था। अब इस डेंजर जोन से पहले बाईपास का निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है, जिससे बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर श्रद्धालुओं को आने-जाने में सुविधा मिल सकेगी। विभागीय सचिव भारत सरकार के अध्यक्षता में हुई बैठक में उत्तराखंड के पीडब्ल्यूडी सचिव के साथ हुई चर्चा के बाद ये फैसला लिया गया है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours