विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर सुरक्षा और अन्य विषयों पर बैठक

– उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने देहरादून विधानसभा में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल और प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस बैठक में सत्र के दौरान सुरक्षा और कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि 32 विधायकों ने 547 प्रश्न सदन में प्रश्न काल के लिए लगाए हैं। अभी तक तीन विधेयक भी प्राप्त हो चुका है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन की कार्यवाही चाहे देहरादून विधानसभा में हो या फिर गैरसैंण के भराड़ीसैंण में हो दोनों जगह इसकी तैयारी है। यह बात इसलिए सामने आ रही है क्योंकि इस समय उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन इत्यादि की घटनाएं ज्यादा बढ़ रही हैं और प्रदेश के विभिन्न देशों में भारी बारिश के चलते लोगों को तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में 19 अगस्त से 22 अगस्त तक विधानसभा का मानसून सत्र आहूत किया गया है। लेकिन मौसम इत्यादि को लेकर अगर किसी तरह की समस्या आती है तो देहरादून में भी सदन की कार्यवाही को सुचारू ढंग से चला सकते हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अभी तक किसी विधायक ने गैरसैंण में विधानसभा सत्र आहूत किए जाने को लेकर कोई आपत्ति दर्ज नहीं की है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनौतियां चाहे जो भी हो जीवन में चुनौतियां आती हैं और सभी लोग उनका सामना करते हैं।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours