कचहरी में वकीलों के ड्रेस में दलाल, मुंशी और कई अन्य लोगों के घूमने पर देहरादून बार एसोसिएशन ने प्रतिबंध लगा

कचहरी में वकीलों के ड्रेस में दलाल, मुंशी और कई अन्य लोगों के घूमने पर देहरादून बार एसोसिएशन ने प्रतिबंध लगा

दून बार एसोसिएशन की सख्त चेतावनी, वकीलों की ड्रेस में सिर्फ वकील रहेंगे, दलाल, मुंशी और इंटर्न नहीं

कचहरी में वकीलों के ड्रेस में दलाल, मुंशी और कई अन्य लोगों के घूमने पर देहरादून बार एसोसिएशन ने प्रतिबंध लगा दिया है। अब केवल वकील ही ड्रेस में रहेंगे और मुंशी को भी बार का दिया हुआ परिचय पत्र रखना होगा।
आपको बता दें कि देहरादून के जिला न्यायालय परिसर या चैंबर ब्लॉक में सफेद शर्ट और काली पैंट या कोट सिर्फ अधिवक्ता ही पहन सकते हैं। यदि कोई दलाल, मुंशी या वकालत के छात्र (इंटर्न) वकील की ड्रेस में नजर आए तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। देहरादून बार एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि अनाधिकृत तौर पर वकालत का कार्य करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
बार एसोसिएशन ने लॉ इंटर्न के लिए ड्रेस कोड और पहचान पत्र संबंधी निर्देश भी जारी किए हैं। साथ ही सभी अधिवक्ताओं से निवेदन किया है कि उनके यहां जो भी व्यक्ति मुंशी के रूप में कार्यरत हैं, उनका परिचय पत्र बार एसोसिएशन देहरादून से बनवा लें। एसोसिएशन ने कहा है कि जो लोग अनाधिकृत तौर पर ड्रेस कोड में कचहरी परिसर में घूमते नजर आएंगे तो ऐसे सभी लोगों की पहचान करके मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours