– उत्तराखंड के धराली में आई आपदा के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल को पुनर्निर्माण कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी है। अजय कोठियाल उत्तराखंड सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री हैं और केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्यों की जिम्मेदारी पहले वह निभा चुके हैं। इस मामले में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि केदारनाथ धाम और धराली दोनों जगह की स्थितियां अलग-अलग हैं। केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण के दौरान प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार ने व्यापक स्तर पर सहयोग दिया था। धराली में कर्नल अजय कोठियाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है उम्मीद कर रहे हैं कि कुछ अच्छा होगा। हालांकि कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष ने अब तक के कार्यों को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए हैं और कहां है कि वहां पर काम काम हुए हैं और वीडियो और फोटो अधिक खिंचवा गए हैं। इसके साथ ही साथ उन्होंने कहा कि जब शुरुआत में प्रभावितों को पांच-पांच हजार रुपए दिए गए थे तब उन्होंने इसका विरोध किया था। बाद में सरकार ने प्रभावितों को पांच-पांच लख रुपए दिए। उन्होंने इस बात को लेकर भी चिंता जाहिर की है कि 50 फीट तक मालवा जमा है उसको कैसे हटाया जाएगा और नदी की जो धारा है उसे कैसे बदला जाएगा यह एक सवाल बना हुआ है।
धराली में पुनर्निर्माण के कार्यों की जिम्मेदारी कर्नल अजय कोठियाल को
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours