उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए सरकार ने पेश किया 5315 करोड़ का अनुपूरक बजट

 

उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन की करवाई विपक्ष के हंगामा के साथ शुरू हुई और शाम को विपक्ष के हंगामे के साथ ही सदन को स्थगित करना पड़ा। पहले दिन सदन की कार्रवाई पूरी होने तक सरकार ने अनुपूरक बजट के रूप में 5315 करोड़ का बजट सदन के पटल पर रखा, जिसमें राज्य सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं। सरकार ने इस बजट का एक बड़ा हिस्सा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए रखा जिसमें हरिद्वार और ऋषिकेश के शारदा कॉरिडोर प्रोजेक्ट और देहरादून में एलीवेटर रोड के लिए बजट की व्यवस्था की गई है। वहीं सरकार ने 2027 में हरिद्वार में होने वाले कुंभ की तैयारी के लिए भी 200 करोड़ रुपए का बजट रखा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार इस बजट के जरिए राज्य में विकास की गति को आगे बढ़ना चाहती है, लेकिन विपक्ष जनता के मुद्दों को छोड़कर केवल राजनीति करने का काम करती है। यही कारण है कि सदन की कार्रवाई को बार-बार बाधित किया जा रहा है और सदन के भीतर विपक्षी विधायकों का व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है।

उत्तराखंड विधानसभा मानसून सत्र के पहले दिन की कार्रवाई में विधानसभा के भीतर जिस तरह विपक्षी दल के विधायकों ने पर्चे फाड़कर हंगामा किया। उस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद सरकार और पूरी मशीनरी भराड़ीसैंण में आई है और सरकार चाहती है कि जितने दिन का सत्र रखा गया है उतने दिन शांति से सदन की कार्रवाई चले, लेकिन विपक्षी सदन की कार्रवाई चलने नहीं दे रहे हैं क्योंकि उनका जनता से कोई लेना-देना नहीं है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours