- देहरादून में भारी बारिश के चलते तमसा नदी और सुसवा नदी उफान पर, कई क्षेत्रों में जल भराव
– राजधानी देहरादून में लगातार हो रही बारिश के चलते कई क्षेत्रों में जल भराव से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है, तो वहीं दूसरी ओर तमसा नदी और सुसवा नदी भी उफान पर है। देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर के पास से गुजर रही तमसा नदी ने भी अपना रौद्र रूप दिखाया है। लगातार हो रही बारिश से देहरादून में नदियों का जलस्तर बढ़ा है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। बिंदाल और रिस्पना नदी में भी जल स्तर बढ़ रहा है और यही दोनों नदियां आगे दूधली क्षेत्र में मिलकर सुसवा नदी बनती है। राजधानी देहरादून के कई क्षेत्रों में जल भराव से लोगों की परेशानी बढ़ी है और लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अभी भी मौसम विभाग ने देहरादून सहित प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
+ There are no comments
Add yours