हल्द्वानी में हुई हिंसा के बाद हल्द्वानी में कर्फ्यू लगा दिया गया है और हिंसा करने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया

0 min read

हल्द्वानी में हुई हिंसा के बाद हल्द्वानी में कर्फ्यू लगा दिया गया है और हिंसा करने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा उपद्रवियों को चिन्हित कर कार्यवाही की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता आईजी निलेश आनंद भरणे ने बताया कि हिंसा और ज्यादा न बढ़े इसके लिए पीएसी और पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया गया है। पूरे उत्तराखंड में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है ताकि हिंसा और जगह न फैले। पुलिस प्रवक्ता नीलेश आनंद ने कहा कि पुलिस पूरी तरह अलर्ट थी, लेकिन चूक हुई है या नहीं इसके बजाय पुलिस की पहली कोशिश कानून व्यवस्था को दुरुस्त करना है। इस पूरी घटना को क्या इंटेलिजेंस विफलता के रूप में देखा जा रहा है इसको लेकर उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से कई दौर की बैठके हुई थी और इसके लिए पूरी तैयारी थी। उन्होंने ये भी साफ किया कि स्थानीय लोग शांति व्यवस्था बनाने में सहयोग कर रहे हैं और अराजक तत्वों को चिन्हित करने की कवायद जारी है सीसीटीवी फुटेज के जरिए इनको चिन्हित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तीन लोग इस समय गंभीर घायल हैं और बाकी अन्य घायलों का भी इलाज चल रहा है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours