तीन जगहों पर वाटर पार्क बना रहा एमडीडीए

 

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण राजधानी देहरादून में तीन जगहों पर वाटर पार्क बना रहा है। 15 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे वाटर पार्क का नजारा किसी खूबसूरत झील की तरह होगा। इसमें पर्वतीय निर्माण शैली का प्रयोग किया जाएगा। इससे इन पाकों में सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। खास बात यह होगी कि जहां एक ओर ये वाटर पार्क लोगों के लिए घूमने और टहलने का केंद्र बनेंगे, वहीं इससे भूजल रिचार्ज भी होगा, जो राजधानी में गिरते भूजल की समस्या को दूर करेगा। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि वाटर पार्क से एक ओर जहां गिरते भूजल की समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी। तो वहीं दूसरी ओर इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। वाटर पार्क को एक मॉडल के तौर पर तैयार किया जा रहा है। इसके बाद इसी तरह के वाटर पार्क अन्य शहरों में भी विकसित किए जाएंगे।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours