उत्तराखंड सरकार के यूनिफॉर्म सिविल कोड का मुस्लिम संगठन ने जताया विरोध

0 min read

उत्तराखंड सरकार के यूनिफॉर्म सिविल कोड का मुस्लिम संगठन ने विरोध जताया है। देहरादून के शहर काजी मुहम्मद अहमद कासमी और इमाम संगठन के अध्यक्ष मुफ्ती रईस अहमद कासमी ने ज़ामा मस्जिद पलटन बाजार में पत्रकार वार्ता कर विरोध करने की बात कही है। मुस्लिम संगठन का कहना है कि देश में उनकी आजादी पर हमला किया जा रहा है और इसके खिलाफ वह न्यायालय की शरण में जाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने वरिष्ठ नेताओं को खुश करने के लिए यह कवायद की है। उन्होंने कहा कि जो बात कुरान के खिलाफ में रहेगा शरीयत के खिलाफ में रहेगा उसका वह हमेशा विरोध करेंगे। आपको बता दें कि उत्तराखंड में यूनिवर्सल सिविल कोर्ट को लेकर अब सरकार ने अपने कदम काफी आगे बढ़ा दिए हैं इसके लिए गठित की गई पांच सदस्यों की विशेषज्ञ समिति ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपना ड्राफ्ट सौंप दिया है। अब 5 फरवरी से होने वाले विधानसभा सत्र के दौरान इस ड्राफ्ट को सदन के पटल पर रखा जाएगा और इसके बाद पारित कराकर इसे कानून के रूप में लागू कराया जाएगा। मुस्लिम संगठनों की ओर से इस बात को लेकर विरोध जताया जा रहा है कि इसमें कुरान और शरीयत की खिलाफत की गई है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours