दुनियाभर में कैंसर का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। कैंसर के बढ़ते खतरे को लेकर लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य को लेकर हर साल चार फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत पंडित दीनदयाल कोरोनेशन अस्पताल में लोगों के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इसके तहत नुक्कड़ नाटक के लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन डायरेक्टर स्वाति भदौरिया ने कहा कि कैंसर से बचाव और उपचार के लिए लोगो को जागरूक होना जरूरी है। प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में गैर संचारी रोग क्लीनिक के माध्यम से 30 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। मुंह, स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निशुल्क स्क्रीनिंग की जा रही है, जिससे समय से कैंसर रोगियों का इलाज हो सके। इस बीमारी की रोकथाम के लिए समय पर राेगी की पहचान, उपचार व और निवारण के लिए काम किया जा रहा है।
कैंसर के बढ़ते खतरे को लेकर लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी
Posted on by AJAY PANDEY
0 min read

+ There are no comments
Add yours