उत्तराखंड में यूसीसी लागू होने में हो रही देरी पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य होगा। इसलिए सभी तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से जांच पड़ताल की जा रही है। प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि हमने 9 नवंबर राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेश में यूसीसी लागू करने के लिए कोई डेडलाइन नहीं दी थी। हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द यूसीसी लागू कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा इसलिए सभी तकनीकी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर विस्तार से चर्चा की जा रही है, उसके बाद ही इसे लागू किया जाएगा।
+ There are no comments
Add yours