नगर निकाय चुनाव के लिए उत्तराखंड में बीजेपी के स्टार प्रचारक के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार जनसभाएं और रोड शो कर रहे हैं। भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान के लिए जनता से अपील करते वक्त सीएम धामी ने जनता से ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का आह्वान किया है। ऐसे में उत्तराखंड कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि सीएम धामी कौन से ट्रिपल इंजन की सरकार की बात कर रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रदेश में पिछले 8 साल से ट्रिपल इंजन की सरकार तो जनता ने बना रखी है, फिर मुख्यमंत्री कौन से ट्रिपल इंजन की सरकार की बात कर रहे हैं, जबकि ट्रिपल इंजन की सरकार उत्तराखंड में विकास क्यों नहीं कर पाई। जनता से किए गए वायदे बीजेपी सरकार क्यों पूरे नहीं कर पाई। शीशपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि धरातल पर जो निकायों की स्थिति इस समय बिगड़ी हुई है निकायों की जनता इससे आक्रोशित है और जनता भाजपा से निकायों की दुर्दशा पर और विकास के मुद्दों पर सवाल पूछ रही है।
+ There are no comments
Add yours