– प्रदेश में 23 जनवरी को होने वाले निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सभी नेता लगातार जनता के बीच पहुंच रहे हैं। बीजेपी की प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने चुनाव प्रचार को लेकर कहा कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित तमाम वरिष्ठ नेता लगातार जनसभाएं और रोड शो के जरिए जनता से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। वहीं दूसरी और कांग्रेस के नेता घर बैठे हुए हैं जिन लोगों को चुनाव प्रचार में जाना चाहिए उन्हें घर बैठने के लिए कहा गया है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस में स्टार प्रचारक को की कमी है, कांग्रेस में स्टार प्रचारक हैं ही नहीं, और जो कुछ लोग कांग्रेस में हैं उन्हें प्रचार करने नहीं जाने दिया जा रहा है।
निकाय चुनाव के लिए भाजपा का प्रचार अभियान तेज
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours