बिहार विधानसभा के चुनावों की तिथि का ऐलान हो चुका है। सभी राजनितिक पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है। वहीं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि बिहार के चुनावों से पहले होने वाली रैलियों व कार्यक्रमों में उत्तराखण्ड प्रदेश से भी कार्यकर्ताओं को भेजा गया है। उन्होंने बताया की जहां भी देशभर से जिस भी कार्यकर्ता की आवश्यकता संगठन को पड़ती है उनको नेतृत्व द्वारा दायित्व दिया जाता है। वह कार्यकर्ता अपने दायित्व को निभाते हैं। वहीं जब प्रदेश से भी कार्यकर्ताओं को भेजा गया है इसी प्रकार आगे भी संगठन द्वारा भेजा जाता रहेगा।
बिहार चुनाव में प्रचार करेंगे उत्तराखंड बीजेपी के कार्यकर्ता
Posted on by M.ADMIN

+ There are no comments
Add yours