मूसलाधार बारिश के बाद लोगों के घरों में घुसा बरसात का पानी

 

राजधानी देहरादून में देर रात जमकर मूसलाधार बारिश हुई। मूसलाधार बारिश के चलते देहरादून के रायपुर क्षेत्र के शांति विहार स्थित नाले में एकाएक तेज पानी आने से बरसाती पानी लोगों के घरों में घुस गया। हालांकि नदी नालों के किनारे रहने वाले लोगों को प्रशासन ने बरसात के मौसम में पहले ही अलर्ट रहने को कहा है। भारी बारिश की वजह से लोग अपने घरों से बाहर सड़कों पर निकल गए। देखते ही देखते सड़कें भी जलमग्न हो गई। मूसलाधार बारिश के वक्त बिजली भी गोल हो गई और लोग रात भर अपने घरों से पानी निकलते रहे। पुलिस प्रशासन की ओर से लाउड स्पीकर के जरिए नदी नालों के किनारे रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की हिदायत भी दी रही है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours