उत्तराखंड की पहली जौनसारी फिल्म ‘मेरे गांव की बाट’ रिलीज 

 

उत्तराखंड की पहली जौनसारी फीचर फिल्म मेरे गांव की बाट आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के मुख्य अभिनेता अभिनव चौहान ने क्षेत्रीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में उत्तराखंड की संस्कृति और युवा पीढ़ी को इससे जोड़ने के लिए एक विशेष पहला बताया है। आपको बता दें कि इस फिल्म की संकल्पना उत्तराखंड इनफॉरमेशन डिपार्मेंट के जॉइंट डायरेक्टर केएस चौहान और निर्देशन अनुज जोशी ने किया है। इनफॉरमेशन डिपार्मेंट के जॉइंट डायरेक्टर केएस चौहान ने कहा कि राज्य गठन के बाद पहली जौनसारी फीचर फिल्म बनाना खुशी की बात है। इस फिल्म के माध्यम से लोगों को जौनसार की समृद्ध संस्कृति, विरासत, रीति-रिवाजों को देखने और जानने का मौका मिलेगा। यह फिल्म उत्तराखंड के ग्रामीण जीवन की सच्ची तस्वीर को दर्शाता है, जिसे उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर और जीवनशैली को जीवंत रूप में पेश किया गया है। यह एक ऐसी फिल्म है, जो गांव, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ती है। साथ ही ये भी दर्शाता है कि जौनसारी समाज के लोग किस तरह अपने संघर्ष और संस्कारों को जिंदा रखते हैं।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours