चमोली जिले के नंदप्रयाग क्षेत्र में ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। विकासखंड दशोली और नंदानगर घाट विकासखंड के मिमराणी सकंड एगडी गांव के लोग कई वर्षों से पुल की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन पुल नहीं बन पाया। आज भी ग्रामीण अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए राशन को कंधो पर इस तरह से ले जाने के लिए मजबूर हैं। भारी बारिश के कारण ग्रामीण जेठ गदेरे को पार करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। भारी बारिश के कारण गदेरे में जलस्तर बढ़ने की वजह से लोगों को यह जोखिम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यह जो सामने नजारा देख रहे हैं यह बेहद डरने वाला है। एक युवक जिस तरह से गदेरा पार कर रहा है उससे जानमाल को खतरा बना हुआ है।
जान जोखिम में डालकर एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में जा रहे हैं स्थानीय लोग
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours