11 जुलाई से शुरू होने वाले कावड़ मेले के आयोजन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था और खानपान को लेकर प्रदेश सरकार ने अधिकारियों को कई निर्देश दिए हैं। अब यात्रा मार्ग पर खाने पीने का व्यवसाय करने वाले सभी व्यवसाईयों को फूड लाइसेंस लेकर ही अपनी दुकानों को चलाने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए बाकायदा उन्हें साफ अक्षरों में अपने फूड लाइसेंस के साथ-साथ अपना नाम भी लिखना होगा। अगर कोई ऐसा नहीं करता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में कांग्रेस ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि देश में काफी संख्या में बेरोजगार हैं। लोग छोटी-छोटी दुकान चलाकर अपना रोजगार और व्यवसाय कर रहे हैं। प्रशासन अब इस व्यवस्था के तहत किस तरह की कार्यवाही करेगा यह देखने वाली बात होगी। हालांकि उन्होंने इस बात का समर्थन किया कि सभी को नियमों का पालन करना चाहिए और किसी को भी अपने नाम छुपाने की जरूरत नहीं है।
कावड़ यात्रा मार्ग पर नेम प्लेट लगाने को लेकर कांग्रेस का बयान
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours