मुख्यमंत्री आवास में ईगास पर्व की रही धूम

0 min read

बुधवार की शाम को मुख्यमंत्री आवास में बूढ़ी दीपावली यानी ईगास पर्व धूमधाम-351″ /> के साथ मनाया गया।
सीएम धामी ईगास पर्व की खुशी में भैलो खेलकर लोकगीतों पर जमकर थिरके। उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल हादसे के चलते सीएम धामी ने ईगास नहीं मनाया था, लेकिन टनल से सभी 41 श्रमिकों के सकुशल बाहर वापस आने के बाद सीएम आवास में धूमधाम के साथ इस पर्व को मनाया गया। इस दौरान टनल से सुरक्षित बाहर आए श्रमिकों के परिजन भी सीएम आवास पहुंचे और उनको भी इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल किया गया था। सीएम ने इन सभी का माल्यार्पण कर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक दलों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। आपको बता दें कि वैसे तो दिवाली के 11वें दिन यानी एकादशी को उत्तराखंड में ईगास मनाने का रिवाज है, लेकिन मजदूरों के सुरंग में फंसे होने के चलते सीएम धामी ने आवास पर आयोजित कार्यक्रम स्थगित कर दिया था।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours