उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार पुलिस में 34 साल की सेवा के बाद आज 30 नवंबर को अपने पद से रिटायर हो गए हैं। 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार मैं उसे वक्त डीजीपी का पद संभाला था जिस वक्त सम्पूर्ण देश कोरोना महामारी से जूझ रहा था। उस वक्त 2020 में आईपीएस अशोक कुमार ने बतौर उत्तराखंड डीजीपी की कमान संभाली थी। डीजीपी की कमान संभालने के बाद अशोक कुमार ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कई बेहतरीन प्रयास किए। डीजीपी अशोक कुमार ने बेहतर पुलिसिंग को लेकर कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। ऑपरेशन स्माइल, ऑपरेशन प्रहार, ऑपरेशन मर्यादा ड्रग्स फ्री देवभूमि सहित कई अभियानों में डीजीपी अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने कामयाबी हासिल की। अब उनके बाद उत्तराखंड में अभिनव कुमार कार्यवाहक डीजीपी के रूप में कमान संभाल रहे हैं।
+ There are no comments
Add yours