वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया, जीएसटी कलेक्शन में उत्तराखंड राज्य चौथे स्थान पर

 

 

– उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि उत्तराखंड राज्य जीएसटी कलेक्शन में अग्रणी है। उन्होंने बताया कि पिछले महीने के आंकड़ों के मुताबिक जीएसटी कलेक्शन में उत्तराखंड राज्य चौथे स्थान पर रहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जीएसटी कलेक्शन को लेकर सरकार लगातार सकारात्मक पहल कर रही है। जीएसटी चोरी के मामले कम हो रहे हैं और लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। वित्त मंत्री ने लोगों में जीएसटी को लेकर जागरूकता और उत्साह बढ़ाने के लिए प्रदेश में चल रही बिल लाओ, इनाम पाओ योजना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य में जीएसटी को लेकर लोगों में अच्छा क्रेज देखा जा रहा है। आपको बता दें कि वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने इस बात के भी संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में इस मामले में और अधिक पहला और प्रयास किए जाएंगे। इसके साथ ही साथ लोगों में जागरूकता अभियान को भी तेज किया जाएगा, जिससे जीएसटी कलेक्शन अधिक से अधिक संख्या में हो सके।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours