आयुर्वेद विश्वविद्यालय में छात्रों का हंगामा, परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग

– उत्तराखंड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय में इन दोनों बीएएमएस के छात्र- छात्राएं परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। नॉन काउंसलिंग के जरिए एडमिशन लेने वाले छात्रों का रिजल्ट कोर्ट के आदेश के बाद ही जारी होगा, जबकि छात्र-छात्राएं अपने भविष्य को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन से सकारात्मक निर्णय लेने की मांग कर रहे हैं। देहरादून के हर्रावाला स्थित आयुर्वेद विश्वविद्यालय में कुल सचिव राम की शरण शर्मा ने छात्रों को समझने का बहुत प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़े हैं। छात्रों ने कहा कि रिजल्ट में देरी की वजह से उनका भविष्य खराब हो रहा है। उनका कहना है कि उनकी परीक्षा हो चुकी है, लेकिन अभी तक रिजल्ट के चक्कर काट रहे हैं। बिना नीट वाले छात्र-छात्राओं ने रिजल्ट को रोके जाने पर अपनी नाराजगी जताते हुए कहा है कि रिजल्ट घोषित कर उनकी आगे की पढ़ाई को जारी रखा जाए और न्यायालय के निर्णय के बाद ही उन्हे डिग्री दी जाए।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours