सतपाल महाराज के गजब हाल, भाजपा कार्यालय की जगह पहुंच गए कांग्रेसियों के पास, कांग्रेस ने ली चुटकी

 

केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव में राजनीतिक दलों के नेताओं पर किस तरह का दबाव बना हुआ है इसका एक नजारा प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के साथ देखने को मिला। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में पहुंचने की जगह पर कांग्रेस कार्यालय पहुंच गए। हालांकि सतपाल महाराज की भाजपा की जगह पर कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर कांग्रेसियों ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। सतपाल महाराज को जब इस बात का एहसास हुआ कि वह गलत जगह आ गए हैं तो तुरंत वह वहां से वापस चले गए। आपको बता दें कि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज चुनाव प्रचार के लिए केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों जनता के बीच पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। सतपाल महाराज की कांग्रेस कार्यालय में पहुंचने की इस घटना का वीडियो सामने आने पर सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। हर किसी मुद्दे पर कांग्रेस ने चुटकी ली है। कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि शायद उम्र का तकाजा है या फिर कुछ और बात। उन्होंने कहा कि सतपाल महाराज पूर्व कांग्रेसी हैं कहीं उनका अपने पिछली पार्टी के प्रति यह प्रेम भी हो सकता है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जब सतपाल महाराज यह नहीं समझ पा रहे हैं कि उन्हें कहां जाना है तो इससे साफ होता है कि उनके विभाग में उनकी किस तरह की पकड़ है और वह कैसे काम करते होंगे।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours