उत्तराखंड में लंबे समय से सख्त भू कानून लागू करने की मांग की जा रही है। प्रदेश सरकार ने इसको लेकर ठोस पहल करने की तैयारी शुरू कर दी है। उत्तराखंड में अब जल्द ही सख्त भू कानून लागू किया जाएगा, जिसके तहत बाहरी लोगों द्वारा प्रदेश में जमीनों की खरीद फरोख्त पर अंकुश लगेगा। आपको बता दें कि प्रदेश में नगर निगम सीमा क्षेत्र में 250 वर्ग मीटर जमीनों को बाहरी व्यक्ति खरीद सकते हैं लेकिन नियमों को दरकिनार कर काफी संख्या में लोगों ने जमीनों की खरीद फरोख्त की है। इसके अलावा बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्होंने कृषि कार्य के लिए उत्तराखंड में जमीन खरीदी लेकिन उनका वह किसी भी तरह से खेती के लिए उपयोग नहीं कर रहे हैं। हालांकि प्रदेश सरकार की ओर से ऐसे लोगों पर कार्रवाई भी लगातार की जा रही है। इस मामले में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि जल्द ही सख्त भू कानून लागू हो जाने के बाद जिनका उद्देश्य ठीक नहीं है ऐसे लोगों पर अंकुश लगाया जाएगा। वहीं विपक्ष ने इस मुद्दे पर अपना रुख साफ किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि सख्त भू कानून की बात अलग है, लेकिन जो लोग यहां पर सकारात्मक रुख और लोगों को रोजगार देने के उद्देश्य से आ रहे हैं उनकी बात अलग है। इसके साथ ही जो लोग अपराधी प्रवृत्ति के हैं उनके कैरेक्टर सर्टिफिकेट की जांच होनी चाहिए।
उत्तराखंड में बाहरी व्यक्तियों द्वारा जमीनों की खरीद फरोख्त पर लगाम लगाने की तैयारी
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours