चुनाव को लेकर हाईकोर्ट की हरी झंडी, बीजेपी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट ने हरी झंडी दे दी है। हाईकोर्ट के इस निर्णय के बाद अब उत्तराखंड बीजेपी ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है। उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हाईकोर्ट के इस निर्णय के बाद कहा है कि विपक्ष को इससे सबक लेना चाहिए। महेंद्र भट्ट ने कहा कि सरकार ने जो भी निर्णय लिया है वह नियम के अनुसार और विधिसंवत ही निर्णय लिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि परिसीमन और आरक्षण को लेकर तमाम लोगों ने जो आपत्तियां दर्ज की उनका भी निस्तारण करने के बाद ही निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तिथि तय की थी।

वहीं कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने हाईकोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही चुनाव की मांग करती रही है। यह सब अफरा तफरी का माहौल राज्य सरकार की वजह से हुआ है। उन्होंने कहा कि जब पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हुआ था तभी से कांग्रेस चुनाव की मांग करती रही। पहले त्रिस्तरीय पंचायतों के प्रतिनिधियों को ही प्रशासक बनाया गया, जब उनका कार्यकाल समाप्त हुआ तो फिर अधिकारियों को प्रशासक की जिम्मेदारी दी गई। बाद में सरकार अध्यादेश लाई, राज्यपाल की ओर से अध्यादेश को वापस लौटा दिया गया और हाईकोर्ट में की लताड़ के बाद आनन- फानन में चुनाव की तिथि घोषित की गई और उसके बाद लोगों ने उस पर भी तमाम तरह की आपत्तियां लगाई। अब हाईकोर्ट ने चुनाव के लिए हरी झंडी दे दी है उत्तराखंड कांग्रेस पूरी तरह से चुनाव के लिए तैयार है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours