उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की पहल

 

– उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार सकारात्मक पहल कर रहा है। प्रदेश के दुरस्त क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधी सभी आधुनिक सुविधाओं को पहुंचने के लिए भी स्वास्थ्य मंत्री लगातार सकारात्मक पहल की बात कह रहे हैं। राजधानी देहरादून के जिला मेडिकल अस्पताल पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में नए मेडिकल यूनिट का शुभारंभ किया गया, जिसमें प्रीमेच्योर बेबी और अन्य छोटे बच्चों का बेहतर तरीके से इलाज हो सकेगा। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सभी प्रदेशवासियों को ईगास पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस साल हरिद्वार मेडिकल कॉलेज की शुरुआत हो गई है। इसके साथ-साथ हल्द्वानी और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज को लेकर भी प्रदेश सरकार की ओर से पहल की जा रही है और जल्द ही इन्हें भी शुरू कर दिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों में स्पेशलिस्ट डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ की तैनाती को लेकर भी सरकार की ओर से बड़ी पहल की जा रही है, ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोगों को बेहतर तरीके से स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जा सके।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours