कांग्रेस ने सेंट जोसेफ स्कूल की जमीन के मामले पर सरकार को घेरा

 

राजधानी देहरादून में सचिवालय परिसर के आस-पास यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए नई पार्किंग की सरकार की कवायद पर विपक्षी दल कांग्रेस ने सरकार पर सवालिया निशान लगाए हैं। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि जो काम सरकार के बस का नहीं है वह काम सरकार क्यों करना चाह रही है। उन्होंने कहा कि एक दिन पहले अधिकारी स्कूल परिसर में पहुंचते हैं और वहां पर फीता लगाकर पैमाईश करते हैं और अगले दिन सरकार अपने फैसले को वापस ले लेती है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता ने प्रदेश के अफसरशाही को आड़े हाथों लेते हुए सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सेंट जोसेफ को लीज पर दी गई 20 बीघा भूमि वापस लिए जाने की दिशा में नपाई कराई और बड़े -बड़े दावे किए थे। लेकिन एक दिन बाद ही प्रदेश सरकार बैकफुट पर आ गई है। सरकार को पहले होमवर्क करके जांच परख कर लेनी चाहिए थी तब इस तरह के कदम उठाने चाहिए थे। आपको बता दें कि मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आवास विभाग को सेंट जोसेफ एकेडमी के लीज नवीनीकरण पर नियमानुसार कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours