मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जनपद के अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति का आकलन कर राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। हवाई सर्वेक्षण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संबंधित अधिकारियों को पहले भी निर्देश दिए थे कि प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता पहुंचाई जाए तथा आवश्यक संसाधनों की कोई कमी न हो और अब मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आपदा की इस घड़ी में प्रत्येक प्रभावित नागरिक के साथ खड़ी है और सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
+ There are no comments
Add yours