उत्तराखंड की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से 341.58 लाख का भुगतान किया। इसके साथ ही मंत्री रेखा आर्या ने विधान सभा में अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत जुलाई महीने के 5713 लाभार्थियों को 171.39 लाख तथा माह अगस्त महीने के 5673 लाभार्थियों को 170.73 लाख कुल धनराशि 341.58 लाख का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया। उन्होंने कहा कि इस धनराशि से बच्चों को 3000 प्रति माह प्राप्त हो सकेंगे तथा आने वाले समय में भी बच्चों को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का लाभ मिलता रहेगा। विभागीय समीक्षा बैठक में मंत्री ने एक प्रतिशत सेस के संबंध में समीक्षा करते हुए कहा कि इस संबंध में प्रस्ताव को समीक्षा हेतु वित्त विभाग में भेजा गया है जिसपर निर्णय आते ही अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने महिला एकल नीति, प्रदेश के 5 जिलों में भारत सरकार की ओर से निर्देशित आंगनबाड़ी कम क्रैच केन्द्रों के बारे में भी समीक्षा की। नन्दा गौरा योजना के लिए 30 नवंबर तक आवेदन करने की बात कही।
+ There are no comments
Add yours