बदरीनाथ धाम के पास नदी में बहे 02 व्यक्ति, SDRF उत्तराखण्ड पुलिस ने किया एक का रेस्क्यू, दूसरे की सर्चिंग जारी

 

 

बदरीनाथ धाम के गांधी घाट पर नदी के तेज बहाव में दो लोग बह गए। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ एवं अन्य फोर्स ने तत्काल मौके पर पहुंचकर एक व्यक्ति को करीब 200 मीटर की दूरी पर जाकर बचा लिया। जबकि दूसरा व्यक्ति नदी के तेज बहाव में लापता हो गया, जिसकी SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा सर्चिंग की जा रही है। पूछताछ करने पर पता चला कि नदी में बहने वाले दोनों व्यक्ति पिता-पुत्र थे, जिसमें पिता को रेस्क्यू कर लिया गया। भारतीय मूल के दोनों पिता पुत्र मलेशिया से अपने परिवार के चार अन्य सदस्यों के साथ चारधाम यात्रा के लिए भारत आए थे। रेस्क्यू किए गए व्यक्ति सुरेश चंद्र का विवेकानंद अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours