राज्य आंदोलनकारियों के आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस ने सरकार का किया कटाक्ष

 

 

 

उत्तराखंड में राज्य आंदोलनकारियों के सरकारी नौकरियों में 10 फ़ीसदी आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर कटाक्ष किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि सरकार को कोर्ट में जाने से पहले सभी तैयारियां पूरी करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आंदोलनकारियों के आरक्षण के पक्ष में है। आपको बता दें कि राज्य आंदोलनकारियों को 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। इस मामले में हाईकोर्ट ने सरकार से इस एक्ट का आधार, डेटा मांगा है। इसके लिए सरकार को 6 हफ्ते का समय दिया गया है। पूर्व में इस मामले पर कोर्ट ने अहम फैसला देते हुए कहा था कि राज्य सरकार राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षण नहीं दे सकती, क्योंकि राज्य के सभी नागरिक राज्य आंदोलनकारी थे। इस आदेश को राज्य सरकार ने सर्वोच्च न्यायलय में चुनौती तक नहीं दी। अब सरकार ने आरक्षण देने के लिए 18 अगस्त 2024 को कानून बना दिया, जो उच्च न्यायलय के आदेश के खिलाफ है। इसका विरोध करते हुए राज्य के महाअधिवक्ता ने कहा राज्य को इसमें कानून बनाने की पावर है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours