बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को हरीश रावत की नसीहत

– उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर जमकर हमला बोला है। जेपी नड्डा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को एक जवाबी पत्र भेजा है जिसकी भाषा को लेकर हरीश रावत ने आपत्ति दर्ज की है। हरीश रावत ने कहा कि जेपी नड्डा की भाषा शालीन नहीं है। उन्होंने कहा कि नड्डा के पत्र को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह विपक्ष को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी से पता चलता है कि सत्ताधारी भाजपा विपक्ष को किसी नजर से देखती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विपक्ष में है और इंडिया गठबंधन ने उन्हें नेता के तौर पर स्वीकार किया है। लिहाजा बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को शालीन भाषा में अपनी बात कहना चाहिए।

 

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours