एंकर- गोकशी के आरोपी की हरिद्वार में तालाब में डूब कर मौत के मामले में राजनीति तेज हो गई है। एक ओर जहां कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पिछले दिनों मुलाकात कर स्थिति स्पष्ट करने की बात कही, तो वहीं बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस को गोकशी के मामले में अपना स्टैंड साफ करना चाहिए। भाजपा विधायक विनोद चमोली ने कहा कि तालाब में डूब कर आरोपी की मौत दुखद है और इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में गोकशी को कैसे रोका जाए इसको लेकर भी कांग्रेस को स्थिति साफ करना चाहिए। भाजपा विधायक विनोद चमोली ने सवाल करते हुए कहा कि गोकशी कसी के मामले में आखिर एक ही समुदाय विशेष के लोगों का नाम क्यों आता है।
+ There are no comments
Add yours