मौसम के अलर्ट को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग मुस्तैद

 

 

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने कई जिलों में अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद आपदा प्रबंधन विभाग भी पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है। प्रदेश के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि आपदा को लेकर सभी जिलों को अलर्ट कर दिया गया है। जिन जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई उनके जिलाधिकारियों से बात हो गई है। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में त्वरित रिस्पांस करते हुए राहत और बचाव कार्य के लिए सभी को पहले से अलर्ट किया गया है। सभी तैयारियां पूरी हैं। इस वक्त चार धाम यात्रा भी जारी है। मौसम को देखते हुए सभी लोगों को पहाड़ी क्षेत्रों में आगे की यात्रा की अनुमति दी जाएगी।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours