सिलक्यारा से आई खुशखबरी, सभी मजदूरों के लिए आज बड़ा दिन

0 min read

उत्तरकाशी के सिलक्यारा में निर्माणाधीन सुरंग में 17 दिन से फंसे मजदूरों को आज बाहर निकाल लिया जाएगा। 17 दिन की मेहनत के बाद उत्तरकाशी टनल से बहुत बड़ी खुशखबरी आई है। इस खुशखबरी को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया है और खा है कि जल्द ही सभी श्रमिक भाइयों को बाहर निकाल लिया जाएगा। बाबा बौख नाग जी की असीम कृपा और करोड़ों देशवासियों की प्रार्थना रंग लाई है। रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे सभी बचाव दलों के अथक परिश्रम से जल्द मजदूर बाहर होंगे। रेस्क्यू के लिए बिछाया

जा रहा पाइप मलबे के आरपार हो गया है। टनल के बाहर डॉक्टरों की टीम और एंबुलेंस तैयार हैं। टनल के अंदर चल रही मैनुअल ड्रिलिंग से पाइप को अंदर धकेला गया है जो मलबे के आरपार हो गया है। खबर है कि पाइप के जरिए श्रमिक नजर आ रहे हैं। मजदूरों को बाहर निकलने से पहले तक बार बार पाइप को चेक किया जाएगा। मजदूरों को उनके परिवार को भी अलर्ट कर दिया गया है और तैयार रहने को कहा गया है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours