उत्तरकाशी के सिलक्यारा में 17 दिनों से सुरंग में फंसे सभी 41 श्रमिक सकुशल बाहर निकल आए हैं। केंद्र सरकार की तमाम एजेंसियों ने आपस में समन्वय बनाकर काफी प्रयासों के बाद इन मजदूरों को बाहर निकलने में सफलता प्राप्त की है। सभी मजदूरों को सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकल जाने पर उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने बाहर निकले मजदूर का स्वागत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इतने भावुक हो गए थे कि उन्होंने बाहर निकलने वाले मजदूरों को गले लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दी। बाहर निकल अब सभी मजदूरों को अस्पताल में ले जाया जा रहा है।
सिलक्यारा सुरंग से निकले श्रमिकों को मुख्यमंत्री धामी ने लगाया गले
Posted on by AJAY PANDEY
0 min read

+ There are no comments
Add yours