ऑनलाइन एप के जरिए निजी वाहनों को कमर्शियल वाहन के रूप में चलाने वालों पर कार्यवाही की मांग

 

 

उत्तराखंड में ऑनलाइन एप के जरिए निजी वाहनों को कमर्शियल वाहन के रूप में चलाने वालों पर कार्यवाही की मांग को लेकर वाहन चालक संघ ने आरटीओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि परिवहन विभाग से लाइसेंस लिए बिना ही आनलाइन एप के जरिए यात्रियों की बुकिंग करने वाली कंपनियों और इनके वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए। वाहन चालकों ने संभागीय परिवहन कार्यालय से रजिस्ट्रेशन वाले वाहनों के टैक्स को माफ करने की भी मांग की, उनका कहना है कि बिना रजिस्ट्रेशन और निजी वाहनों के कामर्शियल वाहनों में प्रयोग के चलते उनका रोजगार प्रभावित हो रहा है। वहीं परिवहन अधिकारी शैलेश तिवारी ने बताया कि टिकट बुकिंग एप या वेबसाइट चला रही कंपनियों, टैक्सी व बाइक-टैक्सी कंपनियों को नोटिस भेजा है। इसमें उत्तराखंड सरकार से कंपनी को लाइसेंस लेने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों कार्रवाई करके दर्जनों वाहनों और वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया है। इसके साथ ही संबंधित लोगों के टैक्सी व बाइक-स्कूटी को सीज भी किया गया।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours